कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस क्या होता है? इसमें क्या कवर होता है और फायदे Comprehensive insurance kya hain

5/5 - (12 votes)

जब भी गाड़ी का इंश्योरेंस कराना हो, तो आपको बीमा विशेषज्ञ या एजेंट द्वारा कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस कराने की सलाह दी जाती है। सभी लोगों को अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस कराना चाहिए। कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस की तुलना अगर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से की जाए तो यह थोड़ा महंगा होता है। लेकिन इसके लाभ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से काफी ज्यादा होते हैं।(Comprehensive insurance kya hain)

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस में ग्राहक को कई तरह के प्रोटेक्शन दिए जाते हैं। जिसके कारण यहां कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस थर्ड पार्टी से थोड़ा महंगा होता है। लेकिन अभी भी कुछ लोगों को इस कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस से जुड़े कुछ सवाल होते हैं। तो चलिए आज हम जानते हैं कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस क्या होता है इसमें क्या कवर होता है और इसके फायदे क्या होते हैं।

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस क्या होता है ? 2024

कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस एक तरह का संपूर्ण बीमा होता है। जिसके अंदर आपकी गाड़ी को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान होने पर बीमा कंपनी द्वारा मुआवजा दिया जाता है। इसके अलावा अगर आपकी गाड़ी से किसी और व्यक्ति की प्रॉपर्टी को नुकसान होता है, तो बीमा कंपनी द्वारा उसका भी मुआवजा दिया जाता है।

इसे पढ़ें:-टर्म इंश्योरेंस का क्या मतलब होता है ? फायदे, कौन करा सकता हैं ? 

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस में वाहन मालिक को प्राकृतिक आपदाओं के कारण जैसे की आंधी तूफान भूकंप आग के कारण वाहन में नुकसान होने पर भी बीमा कंपनी द्वारा ही संपूर्ण मुआवजा दिया जाता है। 

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस के अंदर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस भी शामिल होता है। इसलिए एक्सीडेंट में शारीरिक नुकसान होने पर भी 15 लाख तक का अनिवार्य मुआवजा दिया जाता है।कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस में इसके अलावा भी कई सारी ऐडऑन सुविधाएं जोड़ने का विकल्प दिया गया है।

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस के फायदे

इसे पढ़ें:-कोटक 811 क्या है ? kotak 811 kya hai 2024 कोटक 811 में खाता कैसे खोलें ?

भारत में वाहन चलाने वाले सभी व्यक्तियों को थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराना अनिवार्य है, शासन द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं। लेकिन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से बेहतर कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस को माना जाता है। इसमें कई तरह से वाहनों को सुरक्षा प्रदान की जाती है। तो चलिए जानते हैं कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस के फायदों के बारे में –

  • अगर आपके वाहन से किसी दूसरे व्यक्ति के वाहन को और दूसरे व्यक्ति को शारीरिक नुकसान होता है तो सारा खर्चा बीमा कंपनी देती है।
  • अगर आपकी गाड़ी किसी प्राकृतिक दुर्घटना जैसे की आग ,बाढ़ ,भूकंप से क्षतिग्रस्त होती है तो उसका सारा खर्चा भी बीमा कंपनी देगी।
  • इस कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस के साथ आपको अनिवार्य रूप से दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। जिसके अंतर्गत वाहन चालक की वाहन चलाते समय दुर्घटना होने पर अगर उसे शारीरिक नुकसान हो तो बीमा कंपनी द्वारा उसे 15लाख रुपए तक मुआवजे के रूप में दिए जाते हैं।
  • अगर आप यह इंश्योरेंस लेते हैं तो आपको बीमा कंपनी द्वारा अलग तरह के बीमा लेने का भी विकल्प होता है जिससे आपकी गाड़ी को अधिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।

इसे पढ़ें:-LIC टेक टर्म इंश्योरेंस प्लान क्या हैं? फायदे,क्लेम करने की प्रक्रिया

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में क्या अंतर है

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस में आपके वाहन को किसी भी प्रकार से नुकसान होने पर मुआवजा बीमा कंपनी द्वारा दिया जाता है। कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस में अगर आपकी गाड़ी से किसी दूसरी गाड़ी को नुकसान होता है, या किसी दूसरी गाड़ी से आपकी गाड़ी का नुकसान होता है, तो सारा खर्चा बीमा कंपनी देती है। 

वहीं दूसरी ओर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में बीमा लेने वाले व्यक्ति की गाड़ी से अगर किसी दूसरे व्यक्ति की गाड़ी का नुकसान हो तो सिर्फ दूसरे व्यक्ति की गाड़ी का खर्चा बीमा कंपनी द्वारा दिया जाता है।

सरल शब्दों में कहा जाए तो दुर्घटना होने पर आपके वाहन का मुआवजा आपको नहीं दिया जाएगा। आपके वाहन से जिस दूसरे वाहन का नुकसान होगा सिर्फ उसी का नुकसान बीमा कंपनी द्वारा दिया जाएगा।

इसे पढ़ें:-50 लाख का टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम कितना होगा 

जीरो डेप्रिसिएशन कवर क्या होता है

समय के साथ साथ गाड़ी जितनी पुरानी होती जाती है उसकी मार्केट वैल्यू उतनी ही कम हो जाती है और एक्सीडेंट होने के बाद जब गाड़ी का इंश्योरेंस क्लेम किया जाता है। तो गाड़ी पुरानी होने के कारण इंश्योरेंस के पैसों में कटौती की जाती है, इसे ही डेप्रिसिएशन कहा जाता है।

अगर आप जीरो डिप्रेशिएशन कवर लेते हैं तो आपकी गाड़ी कितनी ही पुरानी हो जाए एक्सीडेंट होने पर आपको इंश्योरेंस की पूरी राशि बिना कटौती के दी जाएगी।

FAQ

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में क्या कवर होता है ?

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लेना कानूनी रूप से अनिवार्य है इस इंश्योरेंस में वाहन मालिक के वाहन से किसी दूसरे व्यक्ति को नुकसान होने पर दूसरे वाहन मालिक को मुआवजा दिया जाता है।

कौन सा इंश्योरेंस सबसे अच्छा माना जाता है ?

कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें कई तरह से वाहन और वाहन मालिक को सुरक्षा प्रदान की जाती है।

कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस में क्या-क्या कवर होता है ?

अगर आप कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस लेते हैं तो इसमें आपको थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, जीरो डिप्रेशिएशन इंश्योरेंस, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, सवारी सवारी बीमा, प्राकृतिक आपदाओं के कारण नुकसान होने पर बीमा प्रदान किया जाता है।

6 thoughts on “कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस क्या होता है? इसमें क्या कवर होता है और फायदे Comprehensive insurance kya hain”

Leave a Comment